तेजस ख़बर

आगमी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

आगमी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

आगमी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

सभी पदाधिकारीयों को विभिन्न कार्यों हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी

दिबियापुर (औरैया)। आगमी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वीं जयंती के भव्य आयोजन कि तैयरी हेतु समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संजय पाल के भगवतीगंज स्थित आवास पर आहूत की गयी जिसमें लोकमाता की जयंती पर भव्य आयोजन की पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गयी। इस दौरन सभी पदाधिकारीयों को विभिन्न कार्यों हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी।

यह भी देखें : अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, एक मोटरसाइकिल जल हुई राख

बैठक में कवि सम्मेलन हेतु साउंड सर्विस की व्यवस्था ,सम्मानित किये जाने वाले छात्रों को सूचना प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में, जनपद के विभिन्न गाँवों से आने वाले लोगों की जलपान व्यवस्था आदि चर्चा की गयी। बैठक में अध्यक्ष मजिस्टर सिंह पाल, महामंत्री डॉ कप्तान सिंह पाल, संरक्षक बारेलाल पाल, आय -व्यय निरीक्षक अशोक पाल ,आजीवन सदस्य प्रदीप पाल, अशोक पाल , संजय पाल व प्रचार मंत्री ओमपाल सिंह तथा संयुक्त मंत्री अजय पाल उपस्थित रहे।

Exit mobile version