तेजस ख़बर

जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की पदाधिकारियों ने सीएचसी में कार्यरत असहाय कर्मचारी को व्हील चेयर की प्रदान

दिबियापुर ( औरैया)। जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की अध्यक्ष संध्या अवस्थी एवम ग्रुप के सहयोग से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक असहाय कर्मचारी प्रेम कुमार पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल निवासी ककोर बुजुर्ग को व्हील चेयर प्रदान की गई। जिसे पाकर उस असहाय को असीम प्रसन्नता हुई उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। उसने सभी सहेलियों का हाथ जोड़ कर शुक्रिया अदा किया।

यह भी देखें : उन्नाव में विवाहिता ने बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ विजय कुमार और उनकी पूरी टीम, कोर्डिनेटर पूनम पोरवाल , यूनिट डायरेक्टर प्रीती पोरवाल, फेडरेशन ऑफीसर रेनू सिंह, डी ओ ए सपना गुप्ता, डी ओ एफ रोली गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीती अग्रवाल रेखा गुप्ता, अर्चना पोरवाल, सुनीता त्रिपाठी, सुधा भारती राधा वर्मा एवं अन्य सभी सहेलियों का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version