तेजस ख़बर

एनटीपीसी ने रैली और वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

एनटीपीसी ने रैली और वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

दिबियापुर (औरैया)। सम्पूर्ण विश्व 5 जून पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी स्थित आलोकनगर टाउनशिप में एक रैली का आयोजन किया,जो पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में जयदेव परिदा मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी, संघमित्रा परिदा अध्यक्षा जागृति महिला मंडल, पी.आर.राय, डिष्टि कमांडेंट सीआईएसएफ, संजय कुमार बाल्यान, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), तन्मय दत्ता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं डॉ. बिजय नायक, सीएमओ (स्वास्थ्य केंद्र) सहित सभी विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और जागृति महिला मंडल समिति सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

यह भी देखें : भागवत कथा में पांच महिलाओं की छीने जेवरात

आयोजन का मुख्य आकर्षण बालिका सशक्तिकरण अभियान, 2024 बच्चों और उनके फैकल्टी की सक्रिय भागीदारी थी, जो पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए बड़े उत्साह के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली से हुई। इसके उपरांत जयदेव परिदा, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। मुख्य महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में भावी पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी की सुरक्षा में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। शपथ कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक के रूप में पौधे लगाए।

Exit mobile version