लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएम योगी के एक्शन मोड में आते ही बदमाशों में अफरा तफरी मच गई है। हाल ही हुई कानपुर घटना को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया पिछले एक हफ्ते में 127 हथियार लाइसेंस सस्पेंड किए गए है। आगे इन कैंसल लाइसेंस का असलहा ज़ब्त करने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इस हफ्ते 265 असलहा जमा कर लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुल 197 मामले इस हफ्ते सामने आए। वहीं 2 करोड़ 65 लाख की संपत्ति को भी ज़ब्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। सरकार ने अपराधियों की संपत्ति को जब्त करना शुरू कर दिया है।
यह भी देखें…गैंगस्टर विकास की तलाश में एनसीआर दिल्ली में भी अलर्ट
प्रदेश में कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में अबतक धारा 188 के अंतर्गत 85000 FIR दर्ज की गई हैं। 219995 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही लगभग 61000 वाहन को भी सीज़ किया गया है। वहीं 40 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि भी वसूली गई है
यह भी देखें…यूपी पुलिस ने सीमावर्ती प्रदेशों में बढाई सतर्कता
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया की पिछले 24 घंटों में 1346 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल एक्टिव केस 9514 है। वहीं ठीक होकर डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 19627 है, अभी तक प्रदेश में 827 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में कल 30329 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। प्रदेश में अबतक कुल 922049 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है। कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है।