तेजस ख़बर

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन किया, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे। नामांकन के दौरान  कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।

यह भी देखें : सुप्रीम कोर्ट ने जाकिया जाफरी की याचिका एसआईटी के खिलाफ की खारिज

राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए। द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन भरा। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक और 60 अनुमोदक के नाम हैं। यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं।

यह भी देखें : शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद पवार हुए सक्रिय

चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया था। मुर्मू 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रहीं।

Exit mobile version