Home देश उत्तरी ध्रुव पर पहली बार पहुंची थी यह 30 वर्षीय महिला, विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने भरी थी उड़ान

उत्तरी ध्रुव पर पहली बार पहुंची थी यह 30 वर्षीय महिला, विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने भरी थी उड़ान

by
उत्तरी ध्रुव पर पहली बार पहुंची थी यह 30 वर्षीय महिला, विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने भरी थी उड़ान
उत्तरी ध्रुव पर पहली बार पहुंची थी यह 30 वर्षीय महिला, विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने भरी थी उड़ान

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन 1519 में।

अमेरिका ने 1875 में 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद किया।

बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने 1885 में स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।

ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फिल्म निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म 1921 में।

यह भी देखें : हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना ने यूक्रेन का किया दौरा

भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म 1922 में।

भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म 1929 में।

जर्मनी में 1933 में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया था।

जर्मनी की आर्मी ने 1945 में इटली में आत्मसमर्पण किया।

यह भी देखें : मजदूर दिवस के नाम पर इतिहास में दर्ज है आज का दिन,स्वामी विवेकानंद ने की थी रामकृष्ण मिशन की स्थापना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई 1949 में शुरू हुई थी।

फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को 1950 में भारत सरकार को सौंपा।

विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने 1952 में लंदन से जोहान्सबर्ग तक उड़ान भरी।

लोकसभा ने 1968 में सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।

यह भी देखें : भारतीय सिनेमा के पितामह की आज जयंती, इनके नाम पर ही दिया जाता प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड, हिटलर ने पत्नी के साथ कर ली थी आत्महत्या

प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन 1985 में।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन बैन्क्राफ़ 1986 में उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।

ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में 1997 में लेबर पार्टी नेता टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

बर्मा में वर्ष 2008 में आए चक्रवात नरगिस की वजह से 1 लाख 38 हजार लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए।

You may also like

Leave a Comment