Home देश पांच साल पहले आज के ही दिन दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को कर दिया गया था बंद

पांच साल पहले आज के ही दिन दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को कर दिया गया था बंद

by
पांच साल पहले आज के ही दिन  दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को कर दिया गया था बंद
पांच साल पहले आज के ही दिन दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को कर दिया गया था बंद

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:-

सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का निधन 1664 में।

फ्लोरिडा 1822 में अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।

महात्मा गांधी ने 1919 में रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।

यह भी देखें : विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह में रॉक को थप्पड़ मारने पर मांगी माफी

राजस्थान राज्य की स्थापना 1949 में। जयपुर को राजधानी बनाया गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर 1981 में एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

फिल्मकार सत्यजीत रे को 1992 में आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी से नवाज़ा गया।

वर्ष 1997 में कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

यह भी देखें : यूक्रेन के साथ शांति बातचीत के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल पहुंचा

प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन 2002 में।

लंदन में 2003 में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया।

मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन 2005 में।

यह भी देखें : जर्मनी में अमेरिकी विमानों का रूस के विरूध नहीं होगा इस्तेमाल

दर्शकों का अकाल झेल रहे दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को 2017 में बंद कर दिया गया। दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित रीगल सिनेमा इतिहास में ही याद रहेगा। राजनीति की नामचीन हस्तियां जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी की यादें भी इस थियेटर से जुड़ी हुई हैं। एक दौर था जब यहां चार आना (25 पैसे) में टिकट मिलता था, फिर यह बढ़कर 2 रुपये फिर पौने तीन रुपये से लेकर 100 से 200 रुपये तक पहुंच गया था ।

You may also like

Leave a Comment