तेजस ख़बर

एक प्यार का नगमा है, डम डम डिगा डिगा,जिस देश में गंगा बहती है जैसे सदाबहार गीत गाने वाले मुकेश का आज के ही दिन हुआ था निधन

एक प्यार का नगमा है, डम डम डिगा डिगा,जिस देश में गंगा बहती है जैसे सदाबहार गीत गाने वाले मुकेश का आज के ही दिन हुआ था निधन
एक प्यार का नगमा है, डम डम डिगा डिगा,जिस देश में गंगा बहती है जैसे सदाबहार गीत गाने वाले मुकेश का आज के ही दिन हुआ था निधन

महान गायक मुकेश का 1976 में निधन। पार्श्व गायक मुकेश की आवाज़ बहुत खूबसूरत थी पर उनके एक दूर के रिश्तेदार मोतीलाल ने उन्हें तब पहचाना जब उन्होंने उसे अपनी बहन की शादी में गाते हुए सुना। मोतीलाल उन्हें बम्बई ले गये और अपने घर में रहने दिया। यही नहीं उन्होंने मुकेश के लिए रियाज़ का पूरा इन्तजाम किया। इस दौरान मुकेश को एक हिन्दी फ़िल्म निर्दोष (1941) में मुख्य कलाकार का काम मिला।

यह भी देखें : 1959 में प्रदर्शित फिल्म छोटी बहन पहली फिल्म थी, जिसमें भाई-बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को दिखाया गया था

पार्श्व गायक के तौर पर उन्हें अपना पहला काम 1945 में फ़िल्म पहली नज़र में मिला। मुकेश ने हिन्दी फ़िल्म में जो पहला गाना गाया, वह था दिल जलता है तो जलने दे जिसमें अदाकारी मोतीलाल ने की। इस गीत में मुकेश के आदर्श गायक के एल सहगल के प्रभाव का असर साफ़-साफ़ नज़र आता है। 1959 में अनाड़ी फ़िल्म के ‘सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

यह भी देखें : तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक में साथ नजर आएंगे कार्तिक और कृति

1974 में मुकेश को रजनीगन्धा फ़िल्म में “कई बार यूँ भी देखा है” गाना गाने के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला।
1976 में जब वे अमेरीका के डेट्रॉएट शहर में दौरे पर थे, तब उन्हें 27 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी देखें : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष के साथ काम करेंगी राशि खन्ना

देश के महान उद्योगपति 1859 में दोराबजी टाटा का जन्म ।

भारत के पहले मजबदूर संगठन श्रमजीवी संघ की 1870 में स्थापना हुई।

सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का 1907 में जन्‍म।

जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने 1939 में जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन का 1979 में निधन।

समाजसेवी आध्यात्मिक गुरुमां आनंदमयी मां का 1982 में निधन।

सोनाली बनर्जी 1999 में भारत की प्रथम महिला मरीन इंजीनियर बनीं।

भारत ने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का 2006 में निधन।

60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद 2003 में मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एके माथुर को 2008 में सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

Exit mobile version