तेजस ख़बर

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा ब्राह्मण जाति की बात करने बालों को चाणक्य याद नही आते

औरैया, बिधूना: कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक आज मंगलवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग कस्बों में पहुंचे जहां लोगों से मिले वहीं पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं होती भगवान इंसान नहीं वह तो श्रष्टि की रचना करने वाले हैं। कहा कि जो लोग आज ब्राहमणो के आराध्य परशुराम की बात करते हैं उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि ब्राह्मणों में यदि जाति देखनी है तो चाणक्य की बात करें, जिन्होंने समाज को एक करने का काम किया था और इतना ही नहीं चरवाहे के बेटे को शासक बना दिया था तथा सिकंदर के हमले को रोकने का किया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक आज अपने भृमण कार्यक्रम के दौरान बेला से गुजर रहे थे तो चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और वह चौराहे पर ही बैठ गये पार्टीजनों से बातचीत की।

भाजपा सांसद कस्बा सहार के मुन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय पहुंचे जहां पार्टीजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दौरान उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों की बैठक कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जहां जानकारी दी वही संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। क्षेत्रीय सांसद बिधूना विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को सुना। सांसद अपने कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर रठगांव पहुंचे जहां एक गेस्ट हाउस में पार्टी के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां पार्टीजनों द्वारा क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया गया।

यह भी देखें…पराली जलाने से किसानों को मिलेगा छुटकारा, कृषि विभाग यंत्रों पर दे रहा है अनुदान

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक में अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीमती डिंपल यादव यदि अखिलेश यादव की पत्नी ना होती तो किसी ग्राम पंचायत की सदस्य भी नहीं हो पाती। कहा कि अखिलेश यादव यदि मुलायम सिंह यादव के पुत्र ना होते तो मुख्यमंत्री बनना तो दूर जिला पंचायत के सदस्य भी न हो पाते। उन्होंने कहा कि डिंपल जो कुछ है अखिलेश यादव की बदौलत। अखिलेश यादव जो कुछ भी है वह मुलायम सिंह की बदौलत लेकिन मैं खुद जो कुछ भी हूं वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता की बदौलत हूँ।

यह भी देखें…भारतीय मीडिया भी हो ग्लोबल- पीएम मोदी

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है कि जिसके पिता कभी ग्राम पंचायत के प्रधान नहीं हुए उसका पुत्र आज सांसद और प्रदेश महामंत्री के रूप में आपके सामने है। इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, अनिल शुक्ला, लाल सेंगर, अभय सेंगर, अमित मिश्रा, ऋषि पांडेय, अभिषेक सिंह, देवेंद्र सिंह सेंगर, शैलेंद्र सिंह, अरुणा सक्सेना, सुलोचना प्रजापति, रानू खान, मनीष तिवारी एडवोकेट, नीरज , भानू ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version