तेजस ख़बर

कोरोना के नये मामलों में 42 हजार से अधिक की गिरावट

कोरोना के नये मामलों में 42 हजार से अधिक की गिरावट
कोरोना के नये मामलों में 42 हजार से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार गिरावट के बीच बीते 24 घंटे में एक लाख 67 हजार 59 नये मामले सामने आए हैं जबकि इससे एक दिन पहले 42859 अधिक दो लाख नौ हजार 918 नये मामले दर्ज किये गये थे। इस दौरान 1192 लोगों की मौत हुई है, वहीं, 2,54,076 लोग कोरोना मुक्त हुए है।

यह भी देखें : समग्र कल्याण के लक्ष्य पर आधारित है आम बजट – सीतारमण

इस दरम्यान देश भर में 61 लाख 45 हजार 767 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही मंगलवार सुबह सात बजे तक एक अरब 66 करोड़ 68 लाख 48 हजार 204 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 88,209 घटकर 17 लाख 43 हजार 59 रहे है।

यह भी देखें : आज से बदल गए बैंकों से जुड़े नियम, एसबीआई के इन कस्टमर्स को अब जीएसटी भी देना होगा

सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 4.20 फीसदी है। इस बीच दो लाख 54 हजार 76 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 94.60 प्रतिशत पहुंच गयी है। देश में अब तक तीन करोड़ 92 लाख 30 हजार 198 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 1192 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर स्थिर है।

यह भी देखें : वस्त्र उद्योग में भारत की क्षमताओं को पुन – मजबूत बना रही है सरकार

देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 28 हजार 672 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.06 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2,967 सक्रिय मामले बढ़कर 35,8281 हो गये। वहीं 38,458 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 56,12,993 हो गयी है, जबकि 729 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 54395 हो गया है।

यह भी देखें : 91 डॉलर के पाार पहुुंचा कच्चा तेल, देश में टिकाव

दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 6753 घटकर 244361 रह गयी है। इस दौरान 38,998 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 352,6108 हो गयी है। वहीं 56 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 38998 पर पहुंच गयी है।

Exit mobile version