Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल

by
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी गई है। जनपद हमीरपुर थाना मौदहा क्षेत्र के ग्राम लेवा निवासी रणविजय सिंह 49 वर्ष पुत्र सतपाल मंगलवार की सुबह करीब सवा 10 बजे दिल्ली से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था।

यह भी देखें : नवरात्र के अंतिम दिन जगह जगह हुए कन्या भोज

जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर पहुंचा। उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी गई। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। अधेड़ व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए था , अन्यथा सिर में चोटें आ सकती थी।

यह भी देखें : बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत से दो युवकों की मौत

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

औरैया। जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक युवक मंगलवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम सधना निवासी दीपक कुमार 22 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार मंगलवार की सुबह गरीब पौने 8 बजे अपने घर पर विद्युत प्लग लगा रहा था। उसी समय वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के कारण वह झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन औरैया के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार युवक को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment