तेजस ख़बर

आज के ही दिन जारी हुआ था माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0, द्वितीय विश्व युद्ध की हुई थी समाप्ति

आज के ही दिन जारी हुआ था माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0, द्वितीय विश्व युद्ध की हुई थी समाप्ति
आज के ही दिन जारी हुआ था माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0, द्वितीय विश्व युद्ध की हुई थी समाप्ति

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

यूरोप में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूस, प्रशिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड ने 1815 में गठबंधन किया।

अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना 1866 में।

रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय का निधन 1910 में हुआ।

कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1917 में।

जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति 1945 में।

यह भी देखें : अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं कल्पना चावला, कर्णम मल्लेश्वरी ने बनाया था विश्व कीर्तिमान

39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्‍को फ्रैंको की मौत 1975 में हुई।

भास्कर उपग्रह को 1981 में छोड़ा गया था।

प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का 1984 में निधन हुआ।

वर्ष 1985 में माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल 1998 में जारी।

बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक एवं कवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन 2009 में हुआ।

कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन 2014 में हुआ।

पी वी सिंधु ने 2016 में चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष रहे प्रियरंजन दासमुंशी का निधन 2017 में हुआ।

यह भी देखें : महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की आज है जयंती,महाराजा जयसिंह द्वितीय ने की थी जयपुर शहर की स्थापना

Exit mobile version