विसर्जन के साथ पुनः ससुराल चली गईं मैया रानी

औरैया

विसर्जन के साथ पुनः ससुराल चली गईं मैया रानी

By

October 06, 2022

दिबियापुर। औद्योगिक नगर दिबियापुर में शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि विजयादशमी पर भंडारे के बाद गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। दुर्गा पूजा पंडालों में परेवा तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद कुछ 1 स्थानों पर दशमी को तथा कुछ 1 जगहों पर दशमी को भंडारे के बाद एकादशी पर गुरुवार को भक्तों ने नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान लोगों ने विसर्जन यात्रा पर शामिल गुलाल से सराबोर श्रद्धालुओं पर जमकर फूल बरसाए। गुरुवार सुबह विसर्जन से पहले दुर्गा नगर के दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने विधि विधान से आरती की। महिलाओं ने मां का श्रृंगार कर सुहाग की रक्षा की कामना की। इसके बाद डीजे की धुन पर विसर्जन यात्रा निकाली गई।

यह भी देखें: बालिका से अश्लीलता करने पर मुकदमा दर्ज

मां का जयकारा लगाते हुए मूर्तियों को निचली गंग नहर के किनारे प्रतिमा विसर्जन स्थल ले जाया गया। इसमें मूर्ति का विसर्जन हुआ। इसके साथ मां पुन: ससुराल चली गईं। बता दें कि शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद उनकी धूमधाम से विदाई की गई। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया गया। अकेले दिबियापुर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाए गए थे। यहां मूर्तियों की स्थापना करके पूजन अर्चन किया जाता रहा। कन्या पूजन, भंडारा, जगराता, झांकियों की धूम मची रही। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे। लोग माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

यह भी देखें: हिन्दू देवी देवताओं पर अभ्रद टिप्पणी करने पर एक दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज

उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आए। इस दौरान विसर्जन स्थानों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। दुर्गा नगर से निकली विसर्जन यात्रा में दिनेश तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज दुबे, राहुल दीक्षित, शुभम अवस्थी, सत्येंद्र शुक्ला, आलोक गुप्ता हिमांशु, कमलेश पोरवाल, अंकित गुप्ता अप्पू, संदीप यादव लव्वा, सोनू दुबे, नागेंद्र शुक्ला लल्ला ,अन्नू शुक्ला, मोनू दुबे, अरुण गुप्ता, मनू पांडे ,मुंशी लाल गुप्ता, पारसनाथ द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, पप्पू राजपूत, डीके गुप्ता, संगम मिश्रा, आनंद गुप्ता लखानी ,मोनू खान, छोटू नायक, विजय सब्जी वाले आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।