तेजस ख़बर

बसपा और सपा के कई नेता भाजपा में शामिल

बसपा और सपा के कई नेता भाजपा में शामिल

बसपा और सपा के कई नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ । लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनेताओं के आस्था परिवर्तन का दौर जोरशोर से जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेताओं ने शुक्रवार को सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बसपा के पूर्व राज्य मंत्री अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा के पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ)

यह भी देखें : शिक्षक भर्ती के शेष अभ्यर्थियों की फिर काउंसिलिंग का निर्णय सुरक्षित

बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा से पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (आगरा), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिपिन कुमार शुक्ला (बस्ती), आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह (बस्ती), पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सियावती शुक्ला (उन्नाव), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजलि मौर्या (रायबरेली) समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब काम कर रहे है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करते हुए बिना भेदभाव के आमजन को मूलभूत सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य कईं आम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

Exit mobile version