Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ का जलयात्रा महोत्सव आयोजित

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ का जलयात्रा महोत्सव आयोजित

by Tejas Khabar
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ का जलयात्रा महोत्सव आयोजित

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर का जलयात्रा महोत्सव शनिवार को आयोजित हुआ।
जगन्नाथ मंदिर के मुख्य न्यासी महेन्द्रभाई झा ने बताया कि अहमदाबाद में सात जुलाई रविवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा से पहले आज सुबह धूमधाम व भक्ति भाव से जलयात्रा निकाली गयी। जिसमें जलयात्रा गंगा पूजन के लिए जगन्नाथ मंदिर से 108 कलश, ध्वजा, पताका, भजन मंडली, साधु संत शोभायात्रा के रूप में गजराज व अन्य वाहनों के साथ साबरमती नदी के सोमनाथ भूदर के आरे तक गए। जहां साबरमती नदी का और गंगा पूजन किया गया। फिर 108 कलशों में नदी से जल निज मंदिर लाया गया। जल में सुगंधित वस्तुएं मिलाकर उससे भगवान जगन्नाथ का षोडसोपचार पूजन विधी कर महाजलाभिषेक स्नान कराकर गणेश जी के स्वरूप में अति विशिष्ठ गजवेश श्रंगार कर उनकी पूजा-अर्चना और आरती की गयी।

यह भी देखें : समाधान दिवस में डीएम,एसपी ने सुनी शिकायते

जलाभिषेक के समय मंदिर परिसर में भक्त जगन्नाथ भगवान की भक्ति में लीन हो गए। भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा उत्सव का आज जलयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समारोह में श्री जगन्नाथ मंदिर के महामंडलेश्वर महंत दिलीपदास महाराज, मुख्य न्यासी महेन्द्रभाई झा, गृहराज्य मंत्री हर्षभाई संघवी, अहमदाबाद की मेयर प्रतिभाबेन जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल, पूर्व गृहराज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, शहर के विधायक तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई। जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, दाऊ बलराम एवं बहन सुभद्रा सरसपुर स्थित रणछोड़राय मंदिर में अपने ननिहाल चले गए। अब 15 दिन के बाद भगवान ननिहाल से लौटेंगे। तब तक मंदिर में भगवान का आसन सूना रहेगा।

You may also like

Leave a Comment