Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

by Tejas Khabar
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

औरैया। जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देशन में कांशीराम कालोनी कखावतू में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जन लाभकारी योजनाओं एवं विधिक जानकारी दी गई। कांशीराम कालोनी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का वार्ड सभासद राजवीर यादव ने शुभारम्भ किया। उन्होंने लोगों से शिविर में दी जाने वाली जानकारी से लाभ उठाने की अपील की। पीएलवी गु्रप लीडर लालता प्रसाद ने महिलाओं के सम्बंध में नियम व कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी।

यह भी देखें : फर्रुखाबाद में बुद्ध पूर्णिमा में हजारों ने लगायी आस्था की डुबकी

पीएलवी रविदत्त ने पॉश एक्ट एवं बच्चों में मोबाइल व टीवी के दुष्प्रभाव के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी पायल राठौर ने स्थाई लोक अदालत के लाभ की जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की बात कही। इसके साथ ही लोगों को साफ-सफाई के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी मीनाक्षी दुबे, किरन चौहान, जुबली, राजकुमार, आले हसन, ब्रजेश कुमार, इमरान, दीपांशु, रूबी, रविन्द्र, सीमा, प्रिंस, विशाल, पारस, जितेन्द्र सिंह समेत कालोनी वासी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment