तेजस ख़बर

यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश

यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के सारे दावे झूठे है। अपराधियों का कानून का कोई डर नहीं हैं प्रदेश के हर जिले में अपराधिक घटनाएं हो रही है। उन्होने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। प्रदेश में हर सप्ताह अपराध की सैकड़ों घटनाएं हो रही है।

यह भी देखें : 16 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस से लूट हुई। लखनऊ में ही एक डिलीवरी ब्वॉय से लूट और उसकी हत्या हो गयी। पिछले दिनों लखनऊ में ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में असली अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है। इसी कारण महिलाओं के साथ दुष्कर्म और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश महिला अपराध के मामले में देश में नम्बर एक पर पहुंच गया है। यह बेहद शर्मनाक है।

Exit mobile version