एम्बुलेंस में गूँजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

औरैया

एम्बुलेंस में गूँजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

By

July 28, 2022

सहायाल। गुरुवार को क्षेत्र के पौथी गांव निवासी एक महिला ने सौथरा-सहायल मार्ग पर सौथरा अड्डा के निकट उस समय बच्चे को एम्बुलेंस में जन्म दिया, जब महिला को उसके परिजन सहार अस्पताल ले जा रहे थे। बच्ची के जन्म के बाद महिला के परिजनों ने उसको सीएचसी सहार में भर्ती करवाया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। क्षेत्र के पौथी गांव निवासी बलबीर की पत्नी सलोनी देवी गर्भवती थी। गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे सलोनी को दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद गांव की आशा अनीता देवी ने 108 नम्बर एम्बुलेंस को फोन से सूचना दी।

यह भी देखें: डीएम,एसपी ने दोनों संप्रदायों से त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की

जिसके बाद एम्बुलेंस चालक सुदेश कुमार व ईएमटी जगरूप सिंह करीब 7:45 बजे एम्बुलेंस लेकर गांव पहुंच गए और महिला व उसके परिजनों को लेकर अस्पताल ले जा रहे थे। एम्बुलेंस सहायल-सौथरा मार्ग पर सौंथरा अड्डा के निकट पहुंची ही थी तभी सलोनी को तेज दर्द होने लगा‌। जिस पर ईएमटी के कहने पर चालक ने एम्बुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर लिया। जिसके बाद आशा के सहयोग से ईएमटी ने महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया और एम्बुलेंस में बच्चे किलकारी गूंजने लगी। जिसके बाद चालक व ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों खतरे से बाहर है। महिला को प्रथम उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

यह भी देखें: बिधूना में ग्राम पंचायत सचिवों को बांटा गया तिरंगा