तेजस ख़बर

करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये भावुक पोस्ट शेयर किया

करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये भावुक पोस्ट शेयर किया

करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये भावुक पोस्ट शेयर किया

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये अपनी भावनाओं का इजहार एक नोट के जरिए किया है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।करण ने रणवीर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इस नोट के साथ शेयर की है। करण ने लिखा, कोई मौका नहीं है… कोई मार्केटिंग का भी एजेंडा नहीं है… कोई लंच भी नहीं आ रहा है। कुछ नहीं है।

यह भी देखें: डिप्रेशन से निकलने में मां ने मदद की : दीपिका पादुकोण

यह बस एक भावना है, जो मुझे लगा कि हर किसी के साथ साझा की जानी चाहिए। रणवीर सिंह के लिए मेरा प्यार बढ़ गया है। क्या इंसान है। क्या शख्स है। प्यार की एक गेंद। जिससे भी मिलता है, उसे खास महसूस करवाने की योग्यता। उससे जो प्यार उमड़ता है और वो आभामंडल। अपनी फिल्म के दौरान, मैंने उसे करीब से देखा है और दूर से भी।”

यह भी देखें: लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना नहीं थी पहली पसंद: आमिर खान, एसएस राजामौली और सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करना चाहते हैं आमिर खान

करण जौहर ने लिखा, “बहुत जानदार इंसान है। हां, वो कलाकार होने के नाते वो कुछ बदमाशियां करते हैं, लेकिन वो पर्दे पर खूबसूरती के साथ सामने आता है। इसलिए, उसे इसकी अनुमति है। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं कई मौकों पर उनकी इस विनम्रता से भावुक हो जाता हूं। रणवीर मैं तुम्हें प्यार करता हूं। तुम्हें जो अच्छा बच्चा बनने के लिए पाला गया है, उसे कभी खोना मत।”

Exit mobile version