कल कानपुर में जनसत्ता दल की जनसेवा संकल्प यात्रा

कानपुर देहात

कल कानपुर में जनसत्ता दल की जनसेवा संकल्प यात्रा

By

September 29, 2021

कल कानपुर में जनसत्ता दल की जनसेवा संकल्प यात्रा

कानपुर देहात । यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड़ में आ गए है और 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव कोशिश करना शुरू कर दिया है।साथ ही जनता तक पहुचने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहे है। कहीं कोई जनसंवाद कर जमीन तलाश कर रहा है तो कोई पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है।

यह भी देखें : पीएम मोदी की जीवनी को चित्रों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

कोई पिछडो को साधने के लिए यात्रा निकाल रहे है तो कहीं सवर्णों को साधने के लिए यात्रा निकाल रहे है। लेकिन हर तरफ चुनावी शोर सुनाई देना शुरू हो गया है और हर राजनैतिक दल चुनावी मैदान में उतर चुका है। इसी के चलते जनसत्ता दल भी अब पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई है। जन सत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भी चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

यह भी देखें : फरियादियों की सुनी अधिकारियों ने फरियाद

रघुराज प्रताप सिंह ने इसकी शुरुआत जनसेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से करने की योजना तैयार की है। यहीं नहीं इसकी अगुवाई स्वयं राजा भैया कर रहे है। जिसकी शुरुआत कल लखनऊ से होगी और इसका समापन झांसी में किया जाएगा.। जिसके चलते कल ही राजा भैया कानपुर देहात पहुचेंगे और उनकी जनसेवा संकल्प यात्रा भी कल कानपुर देहात पहुचेगी |

जहाँ कई जगहों पर इनका भव्य स्वागत होगा साथ ही राजा भैया कानपुर देहात के रनियां के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी करेंग। जिसके बाद उनकी जन सेवा संकल्प यात्रा बारा जोड़ और भोगनीपुर होते हुए झांसी के लिए रवाना होगी। जिसके लिए आज जनसत्ता दल की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की अध्यक्षता में उमरन में आयोजित की गई जिसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसके बाद जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने राजा भैया के कार्यक्रम और जनसेवा संकल्प यात्रा के विषय मे प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी दी।