तेजस ख़बर

ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवानंद और मनमोहन सिंह का आज के ही दिन हुआ था जन्म

ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवानंद और मनमोहन सिंह का आज के ही दिन हुआ था जन्म
ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवानंद और मनमोहन सिंह का आज के ही दिन हुआ था जन्म

न्यूयॉर्क सिटी में बना था पहला मंदिर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर 1580 में वापस स्वदेश पहुंचे।

ईडन समझौता 1786: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

वर्ष 1820 में प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे।

यह भी देखें : नीरज का भाला एक बार फिर अव्वल नंबर पर, नीलामी में 11 करोड़ 25 लाख की बोली लगी

वर्ष 1872 में न्यूयॉर्क सिटी में पहले मंदिर की स्थापना हुई।

पहला ग्रैंड इंटरनेशनल राइफल मैच 1874 में आयोजित किया गया।

न्यूजीलैंड ने 1907 में अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

बॉलीवुड अभिनेता देवानंद व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब में जन्म हुआ।

वर्ष 1959 में जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत हुई और 16 लाख लोग बेघर हुए।

यह भी देखें : सेना के लिए 118 अर्जुन एके-1ए टैंक खरीदने का आर्डर, कुल 7,523 करोड़ रुपए का है सौदा

सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने 1973 में अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय महज तीन घंटे 32 मिनट में पूरा किया।

बॉलीवुड के प्रख्यात पार्श्व गायक हेमंत कुमार का 1989 में निधन।

वर्ष 2013 में सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।

Exit mobile version