तेजस ख़बर

यूपी में राजग ने इंडिया समूह से बनायी बढ़त

यूपी में राजग ने इंडिया समूह से बनायी बढ़त

यूपी में राजग ने इंडिया समूह से बनायी बढ़त

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिये जारी मतगणना के शुरुआती घंटे में पिछड़ने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इंडिया समूह से बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के वेबसाइट से प्राप्त रुझानो के अनुसार सुबह दस बजे तक राजग के 44 और इंडिया गठबंधन 34 सीटों पर आगे चल रहा था। समाजवादी पार्टी (सपा) 28 ,कांग्रेस छह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 42 और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) दो सीट पर बढ़त बनाये हुये है। प्रधानमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने शुरुआती घंटे में पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने 13 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है वहीं गौतमबुद्धनगर से डा महेश शर्मा करीब एक लाख मतों से आगे हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह आठ हजार से अधिक मतों बढत बनाये हुये है।

यह भी देखें : पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर चढ़ा पिकअप,चार की मौत, दो घायल

इनके अलावा सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कन्नौज से और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली से बढ़त बनाये हुये है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में 33 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। भाजपा कैराना,बिजनौर,मेरठ,फिरोजाबाद,अनोला,धौनहरा,महराजगंज, फर्रुखाबाद ,बागपत,बागपत,मैनपुरी,पीलीभीत,सुलतानपुर,गाेंडा और बस्ती समेत 42 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाने में सफल रही है जबकि मुरादाबाद, रामपुर,कन्नौज,संभल, एटा,प्रतापगढ़, फिरोजाबाद,इटावा,मैनपुरी,अनोला,सुलतानपुर,धौरहरा,महराजगंज,फर्रुखाबाद,जालौन, प्रतापगढ़ समेत 28 स्थानों पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे है। रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी 28 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं वहीं सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद ने 33 हजार से अधिक मतों से बढत बनायी हुयी है। अमेठी में किशोरी लाल भाजपा की स्मृति ईरानी से 14 हजार से अधिक मतों से आगे है। इसके अलावा बाराबंकी,बांसगांव और सीतापुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

Exit mobile version