Home मनोरंजनबॉलीवुड ऋतिक रौशन ने जन्मदिन पर विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया

ऋतिक रौशन ने जन्मदिन पर विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया

by
ऋतिक रौशन ने जन्मदिन पर विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया
ऋतिक रौशन ने जन्मदिन पर विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।
सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रौशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था।

यह भी देखें : ‘अतरंगी रे’ को मिल रहा दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स,विक्की कौशल को भी आई पसंद

ऋतिक रौशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक रौशन ने अपने जन्मदिन पर अपनी बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। ऋतिक रोशन ने फिल्म विक्रम वेधा से जुड़े अपने फर्स्ट लुक को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऋतिक ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसके अनुसार फिल्म विक्रम वेधा में उनके किरदार का नाम वेधा है। तस्वीर में वह ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रहे हैं। खून से लथपथ ऋतिक रोशन का चेहरे पर उनका ग्रे शेड लुक देखते ही बन रहा है। बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक इस वर्ष सितम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

You may also like

Leave a Comment