तेजस ख़बर

सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था द्वारा डॉ अवनिजा का सम्मान

सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था द्वारा डॉ अवनिजा का सम्मान

सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था द्वारा डॉ अवनिजा का सम्मान

दिबियापुर। सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था के द्वारा नव नियुक्त चिकित्सक डॉ अवनिजा का अभिनन्दन किया गया। अवगत हो कि अरविंद त्रिपाठी की पुत्री अवनिजा त्रिपाठी का चयन चिचौली अस्पताल में चिकित्सक के रूप में हुआ।अवनिजा के दादा रामनाथ त्रिपाठी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी से सेवा निवृत्त हैं। पिता अरविंद तिवारी, माता विजय राजे व दादा रामनाथ तिवारी को सम्मानित करते हुए अवनिजा को संगठन की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

यह भी देखें : जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान के दौरान जनपद में कुल 57 छापे मारे गए

सवर्ण समाज सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि समाज की प्रतिभाशाली लड़की को सम्मानित करना हम सब के लिए गौरव का विषय है। सक्षम संगठन की राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का ये उत्कृष्ट उदाहरण है कि हमारी बेटियां उच्च पदों पर आसीन हो रहीं हैं। सक्षम प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी ने कहा कि जनपद औरैया में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विधायिका , मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में महिला होने के से औरैया महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर संगठन के कोर कमेटी सदस्य सचिन तिवारी, विजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version