तेजस ख़बर

फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके

फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके
फिरोजाबाद में आनर किलिंग, बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव यमुना में फेंके

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया,जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर उनके शव यमुना में फेंक दिए थे।

यह भी देखें : मायके जाने से रोकने पर पति-पत्नी में विवाद, पति ने खुद को गोली से उड़ाया

सिरसागंज इलाके के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में लड़की के पिता, उसके चाचा और पिता के साथी है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाये गए हैं।

यह भी देखें : राखी बांध कर घर लौट रही महिला की हादसे में बेटे समेत मौत

31 जुलाई को गायब हुए थे युवक-युवती

उन्होंने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी एक युवक और एक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गये थे। लड़की के परिजनों ने इन्हें कहीं से खोज निकाला और 10 अगस्त को घर ले आए। उसके बाद उसी दिन दोनों की हत्या कर दी गई और शव नसीरपुर क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिए थे।

यह भी देखें : दो वक्त की रोटी की जुगाड़ करना पड़ रहा भारी

श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में एक मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने उसकी गमशुदगी दर्ज करायी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की के पिता ने बताया कि उसने ही युवक व बेटी की हत्या करने के बाद उनके शव यमुना नदी में फेंक दिए है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version