तेजस ख़बर

हिंदू जागरण मंच ने निकाली भोले बाबा की बारात

हिंदू जागरण मंच ने हजारों भगवा ध्वज व मनमोहक झांकियां व सैकड़ो वाहनों संग निकाली भोले बाबा की बारात

उन्नाव: हिंदुओं के महापर्व महाशिवरात्रि पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद के प्रखर हिंदूवादी नेता व विशाल शिव शोभा यात्रा के संस्थापक स्मृति शेष राज कुमार निगम को समर्पित हजारों भगवा ध्वजों, मनमोहक झांकियों व वाहनों के साथ निकाली विशाल शिव शोभा यात्रा(भोले बाबा की बारात) जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आलोक कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा भोले बाबा की विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। बारात वृंदावन गार्डन आवास विकास से बाबूगंज आईबीपी चौराहा कसाई चौराहा होते हुए पूरा नगर भ्रमण कर मुख्य यात्रा में सम्मिलित हो गई विमल द्विवेदी ने बताया की गत वर्षो की भांति हिंदू जागरण मंच द्वारा इस वर्ष भोले बाबा की बारात में हजारों शिवभक्त सम्मिलित हुए व इस वर्ष भोले बाबा की बारात शिव शोभा यात्रा के संस्थापक स्मृति शेष राज कुमार निगम जी को समर्पित रही.

जिसमें भगवान गणेश भोलेनाथ भगवान शिव के गण भूत प्रेत व अन्य मनमोहक झांकियों के साथ हजारों वाहन भी सम्मिलित हुए व यात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति मनोरम रही यात्रा का संचालन मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी द्वारा किया गया जिसमें मंच के नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर ,वीरांगना वाहिनी प्रमुख उमा शुक्ला,शोभा पांडेय,सुधा अवस्थी, महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,जिला मंत्री मनीष पांडे नगर उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा, नगर मंत्री अखिल मिश्रा शिव सेवक त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राजेश शुक्ला शिवम आजाद,नगर उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, शुभम कनौजिया, सोनू शुक्ला, मनोज पाण्डेय,विवेक तिवारी, ऐके दीक्षित, आशीष सिंह, अमित शुक्ला,अवनीश तिवारी, गौरव शर्मा, अंकुर मिश्र, अर्पित शर्मा अनुराग द्विवेदी अनुज त्रिवेदी , सोनू त्रिवेदी, हजारों शिवभक्त भोले बाबा के बाराती बने।।

Exit mobile version