तेजस ख़बर

कोलकाता में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई

कोलकाता में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई

कोलकाता में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई

कोलकाता। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) की ओर से ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी करने के बाद पश्चिम बंगाल के शहर कोलकाता के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य भाग पर बना निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया और आज सुबह करीब 08:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य तथा उससे सटे दक्षिण भाग पर एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में स्थापित हो गया। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते रहने और शुक्रवार सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक अवदाब में परिवर्तित होने का अनुमान है।

यह भी देखें : अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाई फांसी, हुई मौत

रिपोर्ट में कहा गया,“इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखने के आसार हैं तथा शनिवार सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाने का अनुमान है। साथ ही इसके उत्तर की ओर बढ़ने तथा 26 मई की शाम तक चक्रवाती तूफान के रूप में बंगलादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंचने के आसार हैं।” बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य भाग में बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बना था।

Exit mobile version