Gayatri Yagya performed in 2400 houses of Auraiya

औरैया

औरैया के 2400 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

By

May 31, 2020

फोटो- यज्ञ करते गायत्री परिवार से जुड़े लोग

औरैया: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के दिशा निर्देश में कोरोना वायरस महामारी के निवारण के लिए रविवार को सुबह 9 से 12 बजे के बीच सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग किया गया जिसके तहत पूरे विश्व मे एक साथ एक समय पर अपने अपने घर में स्वयं से गायत्री यज्ञ किया। जिले में 24 घरों में रविवार को गायत्री यज्ञ किए जाने की बात कही गई है।गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अपने अपने घरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया है। दिबियापुर, औरैया, बिधूना, अछल्दा, अजीतमल, मुरादगंज, कुदरकोट, गेल गांव, बूढ़ादाना, नवीमोहन, एनटीपीसी आदि शाखाओं के लगभग 2400 परिजनों ने अपने अपने घरों पर यज्ञ किया। जिसमें गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गई।

फोटो- यज्ञ करते गायत्री परिवार से जुड़े लोग

यह भी देखें : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) पर विशेष

उन्होंने ये भी बताया कि आयुष विभाग द्वारा ये प्रमाणित किया जा चुका है कि यज्ञ के धुएं से वातावरण सैनिटाइज होता है और कोरोना के विषाणु समाप्त होते है। आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वालों में औरैया से सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप कुमार अवस्थी अछल्दा से मनोज कुमार गुप्ता, लायक सिंह, बिधूना से मनोज श्रीवास्तव, एन एस तोमर, ऐरवाकटरा से राम नारायन यादव, सत्यपाल कुशवाह, भाग्यनगर से सुनीता तोमर, विद्याराम पाल, राजेंद्र बहादुर तोमर, सहार ब्लॉक से सहदेव सिंह यादव, लाखन सिंह राजपूत, अजीतमल से वीरेंद्र दुबे व दिबियापुर से चंद्रा देवी शर्मा, जावित्री देवी, विश्वनाथ गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, जगत नारायन आदि रहे।

यह भी देखें : दूसरों की सेहत संवारने में अपना जीवन समर्पित करतीं आशा कार्यकर्ता..