तेजस ख़बर

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

औरैया। बीती रात को फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव मे खाना बनाते समय आग लग गयी, आग की लपटे एवं धुआं आदि को देखकर पास पड़ोस के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिससे पास में रखी झोपड़ी में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

यह भी देखें : दुष्कर्म के मामले पर झारखंड पुलिस को नोटिस

बीती रात लगभग 8.30 बजे पाता चौकी क्षेत्र के ग्राम कमारा में बृद्ध महिला रामश्री पत्नी श्यामवरन भदौरिया खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे वह झुलस गई। आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया और पास में रखी झोपड़ी को अपने आगोश में लिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे सिलेंडर फटने से बच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने जांच पड़ताल की तथा कोई जनहानि नहीं हुई। गृहस्वामी के अनुसार आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

Exit mobile version