फर्रुखाबाद में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 15 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 15 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

By

August 04, 2022

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का वेग व जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु पर बह रही है। यहां गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर दर्ज है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिले के अमृतपुर क्षेत्र में 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं। वहीं पांचाल घाट पर जल स्तर बढ़ने से कावड़ की दुकानों में पानी भर गया है। दुकानदार ऊंचे स्थानों पर जाकर अपना बसेरा बना रहे हैं। आप भी देखिए किस तरह से फर्रुखाबाद में गंगा अपने स्वरूप को बढ़ा रही हैं।।

यह भी देखें: पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी व बिहार के पप्पू यादव के बहनोई ने लगाया अपनी हत्या की साजिश का आरोप