व्यापार मंडल की इकाई का गठन

इटावा

व्यापार मंडल की इकाई का गठन

By

July 25, 2022

इटावा। स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की इटावा शहर इकाई का विस्तार जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश चंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश मंत्री आदेश चौधरी की उपस्थिति में हुआ जिसमें संगठन के शहर अध्यक्ष अखिल बंसल ने अवनीश वर्मा को शहर महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एवं अंकित पचौरी को शहर उपाध्यक्ष, योगेंद्र सक्सेना एडवोकेट को विधिक सलाहकार, मुनीश चंद्र एवं संजीव दुबे को शहर मंत्री मनोनीत किया।

यह भी देखें : धमाके के साथ गिरी कोठी की दीवार

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से संगठन के जिला संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकार अहमद एवं शिवम धाकरे जिला विधिक सलाहकार सुनील तिवारी, जिला मंत्री शिवम शाक्य व मनीष गुप्ता एवं रामप्रकाश चित्रवंशी एवं भरथना के नगर अध्यक्ष शिवम भदौरिया, नगर महामंत्री गौरव गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु पोरवाल व हनी गुप्ता नगर मंत्री देशबंधु शाक्य व सुबोध शर्मा आदि पदाधिकारियों के साथ ही जसवंतनगर के नगर अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर व उनकी टीम मौजूद रही इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अखिल बंसल व उनकी टीम द्वारा जिले व नगर के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी देखें : आम रास्ते पर जलभराव से निकलना हुआ मुश्किल