तेजस ख़बर

कोरोना मरीज़ों के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या को दुगनी किया जाए- सीएम

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ ही हुआ है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 91,020 सैंपल्स की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 32,09,587 टेस्ट किए जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 76724 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल 2120 लोगों की मृत्यु हुई है।

अब तक सर्विलांस से 51110 इलाकों में 1,65,11,267 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,31,19,407 लोग रहते हैं। आरोग्य सेतु एप से जिनको अलर्ट जारी हुआ है उनमें से 7,83,503 लोगों को राज्य मुख्यालय से कॉल किया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने काफी हद तक कोरोना पर काबू पा लिया है। सभी लोग घरों में रहे अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

यह भी देखें…प्रदेश के 20 जनपदों में बाढ़ ने मचा रखी है तबाही, 802 गांव बाढ़ से प्रभावित

वहीं उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया अब तक प्रदेश में धारा 188 के तहत 179818 FIR दर्ज की गई हैं जिनमें 359636 लोगों को नामजद किया गया है। अब तक 67070 वाहन सीज किए गए हैं। कानपुर नगर में एल-2 और एल-3 बेड बढ़ाने का निर्देश CM द्वारा दिया गया है। लखनऊ और कानपुर पर विशेष निर्देश देते हुए कहा गया है कि दोनों जनपदों में 2-2 विशेष सचिव स्तर के अधिकारी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ लगाए जाएं।

यह भी देखें…पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। प्रदेश में कोरोना केस की संख्या में इजाफा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के मरीज़ों के समुचित इलाज के लिए आईसीयू बेड की संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की कोरोना से हो रही मृत्यु दर को कम किया जाए।

यह भी देखें…औरैया में 20 नये कोरोना पॉजिटिव, एक की और हुई मौत

Exit mobile version