तेजस ख़बर

प्रदेश के 20 जनपदों में बाढ़ ने मचा रखी है तबाही, 802 गांव बाढ़ से प्रभावित

लखनऊ: प्रदेश के कई जनपदों में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। बाढ़ ने कई जनपदों में भयंकर तबाही मचाए हुए है। जिसको देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड़ पर है। यूपी के राहत आयुक्त, संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में अब तक 300 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 3 जनपदों के 14 बाढ़ शरणालयों में लगभग 800 व्यक्ति रह रहे हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा बाढ़ शरणालयों में मेडिकल सुविधा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया है। वर्तमान में प्रदेश के 19 जनपदों के 582 गांव बाढ़ प्रभावित सूचित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में NDRF की 15 टीमें तथा SDRF व PAC की 07 टीमें, इस प्रकार कुल 22 टीमें तैनाती की गयी हैं। कोई भी समस्या होने पर जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नं0-1070 पर सम्पर्क करें।

यह भी देखें…पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 780 नावें लगाई गई हैं। बाढ़/अतिवृष्टि से निपटने हेतु बचाव व राहत प्रबन्धन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रदेश में बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है।

यह भी देखें…रामभक्तों ने अपने आराध्य के लिये बनाया 2100 किलो का घण्टा

उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़ तथा सीतापुर, के 802 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि सरकार प्रभावित गांवों में निरंतर राहत कार्य चला रही है।

यह भी देखें…बीएड प्रवेश परीक्षा पर दिखा कोरोना का खौफ, 978 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Exit mobile version