तेजस ख़बर

फिरोजाबाद : डीएपी वितरण के दौरान चली गोली, एक किसान जख्मी

फिरोजाबाद : डीएपी वितरण के दौरान चली गोली, एक किसान जख्मी

फिरोजाबाद : डीएपी वितरण के दौरान चली गोली, एक किसान जख्मी

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति स्यौंडा पर डीएपी वितरण के दौरान अचानक गोली चलने से किसानों में भगदड़ मच गई और एक किसान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार स्यौंडा निवासी किसान विजेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गयी। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान को उपचार के लिए जसराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद डीएपी का वितरण भी पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

यह भी देखें: औरैया में सेवानिवृत्ति हुए उपनिरीक्षक को एसपी ने सम्मानित कर दी विदाई

पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना जसराना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति स्यौंडा पर सोमवार की सुबह से ही डीएपी का वितरण हो रहा था। इस दौरान स्यौंडा एवं खेरिया अहमद गांव के किसान आपस में भिड़ गए। इस बीच अचानक किसी ने गोली चला दी। पुलिस ने गोली चलाने वाले के रूप में खेरिया निवासी एक युवक को चिन्हित किया है। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version