तेजस ख़बर

दिवाली पर गोदाम में लगी आग

दिवाली पर गोदाम में लगी आग

दिवाली पर गोदाम में लगी आग

यूपी के औरैया जिले के कस्बा बिधूना में देररात्रि कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में पेट्रोल के समीप अज्ञात कारणों के चलते एक मकान की गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पढ़े। जानकारी मिलते ही सीओ एवं कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों एवं पुलिस तथा फायर सर्विस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। वही देररात्रि पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग की घटना में लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हुआ है।

यह भी देखें: पथवरिया देवी मंदिर में बच्चो के साथ एसपी ने परिवार सहित दीपोत्सव मनाया

आपको बतादें दीपावली त्यौहार के मौके पर कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर निवासी सुभाष चंद्र के चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर की गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। घटना की लोगों को जबतक जानकारी हुई तब तक आग रौद्र रूप धारण कर चुकी थी। भारी संख्या में मोहल्ला एवं कस्बे के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वही सीओ महेंद्र प्रताप, कोतवाली प्रभारी जीवाराम भारी पुलिस फायर सर्विस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों तथा पुलिस और फायर सर्विस की कड़ी मशक्कत के बाद मकान से लोगो को जहां वाहर निकाला गया उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप हुई इस घटना और स्थानीय लोगों तथा प्रशासन की सक्रियता के चलते दीपावली त्यौहार पर बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

Exit mobile version