पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला को ससुर व जेठ ने जमकर पीटा

कानपुर

पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला को ससुर व जेठ ने जमकर पीटा

By

July 06, 2022

कानपुर देहात में दूसरी शादी करने से रोकने पर पति ने पहली पत्नी को जमकर मारा पीटा। पीड़ित महिला का आरोप है कि मार पीट में उसके ससुर और जेठ भी शामिल थे। महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र की रहने वाली वर्षा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्षा का आरोप है कि उसे उसके पति रॉबिन, ससुर कल्लू, जेठ वीरेन्द्र और सुरेन्द्र ने मारा पीटा है। वर्षा के साथ उसके पिता कमलेश को भी गंभीर चोटें आयी हैं।दरअसल वर्षा की शादी 4 साल पहले गजनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले रॉबिन से हुई थी।

यह भी देखें: महाविद्यालय को किया गया कुर्क करने के बाद सील

यह भी देखें: पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वर्षा की एक 3 साल की बेटी है। वर्षा पति से विवाद के कारण मायके में रह रही थी। वर्षा को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। तो वो शादी रुकवाने अपने पिता कमलेश के साथ पति रॉबिन के घर गजनेर पहुंच गई। वर्षा ने शादी तो रुकवा दी लेकिन पति रॉबिन, ससुर, जेठ ने वर्षा और उसके पिता कमलेश को बुरी तरह मारा पीटा जिसका वीडियो वायरल हो गया। वर्षा अपने पिता के साथ लहूलुहान हालत में गजनेर थाने पहुंची। आरोप है कि गजनेर पुलिस ने वर्षा और उसके पिता की बात नहीं सुनी और थाने से बैरंग लौटा दिया। जिसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई।अपर पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो की तस्दीक कर मुकदमा लिखने का आदेश दे दिया है। साथ ही 2 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है और जांच कर आगे कार्यवाही करने की बात कही है।

यह भी देखें: ग्राम पंचायत हरचंदपुर मे किया गया बृहद पौधारोपण