अजीतमल में सपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द , प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में लिया वापस

औरैया

अजीतमल में सपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द , प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में लिया वापस

By Tejas Khabar

July 07, 2023

अजीतमल । समाजवादी पार्टी के जिला अध्य्क्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अनुशासन हीनता के आरोप में पांच पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया था। जिसके बाद सपा की जिले में जमकर किरकिरी हुई थी। सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओ ने नाराजगी जताई थी। वही प्रदेश अध्यक्ष ने पांचो पदाधिकारियों को हिदायत देकर वापस पार्टी में ले लिया है। गौरतलब हो कि बामसेफ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश बाबू गौतम विधानसभा चुनाव के ठीक पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हुये थे। और विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी से जितेन्द्र दोहरे को अपना प्रत्याशी बनाया था।

यह भी देखें : मुझसे तो लोग नाली और खड़ंजा भी ठीक कराने के लिये कहते हैं: स्मृति

नगर निकाय चुनाव से पहले सपा ने सर्वेश बाबू गौतम को जिलाअध्य्क्ष पद की कमान सौंपी थी। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष के तहसील क्षेत्र की दोनो सीट अजीतमल और अटसू हार गई। तो कार्यकताओं ने सोशल मीडिया पर दोनो सीटों की हार के लिये सपा जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने समाजवादी पार्टी के पुराने पदाधिकारी भानु विश्वकर्मा , समरजीत राजपूत , भानु यादव ,अजय नागर , सौरभ यादव को पार्टी से निकाल दिया था। पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा में उथल-पुथल की स्थिति थी। इसके बाद मामला हाईकमान तक पहुंचा तो समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल में पांचो पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें सख्त हिदायत देते हुए पुनः पार्टी मैं शामिल किया। साथ ही पार्टी में शामिल होने के बाद पांचो पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।