Home मनोरंजनबॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

by

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बात की जानकारी कर दी है अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड गलियारों में हलचल सी मच गई है। बॉलीवुड अभिनेताओं ने ऋषि कपूर के मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

एक्टिंग के बादशाह कहे जाने वाले इरफान खान का कल कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था और आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का भी निधन हो गया जिसकी वजह से बॉलीवुड को यह दूसरी क्षति हुई है। कोई सारे दिग्गज नेताओं ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में हैं. वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत अब स्थिर है.” बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था. 

You may also like

1 comment

Tech Ritesh Insight April 20, 2022 - 10:45 AM Reply

Leave a Comment