Home देश आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

by
आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 25 जून के नाम कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। आइए डालते हैं उन पर एक नजर-

मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर 1529 में अपनी राजधानी आगरा लौटा।

वर्जीनिया 1788 में अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

फिनलैंड ने 1941 में सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ 1947 में आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 1950 में गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म 1974 में।

यह भी देखें : चंद्रकांता जैसे तिलिस्मी उपन्यास लिखने वाले देवकीनंदन खत्री की आज जयंती, महाराणा प्रताप और अकबर के बीच शुरू हुआ था हल्दी घाटी का युद्ध

इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर आज के ही दिन 1975 में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी। 25 -26 जून की रात तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी लगाए जाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अगले दिन सुबह पूरे देश में रेडियो पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज में संदेश सुना था भाइयों और बहनों, राष्ट्रपति जी ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है लेकिन इससे सामान्य लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

वर्ष 2005 में ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।

वेस्टर्न म्यूजिक एवं डांस की नई परिभाषा लिखने वाले दुनिया में करोड़ों लोगों के चहेते माइकल जैक्सन का निधन 2009 में।

यह भी देखें : योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है: मोदी

You may also like

Leave a Comment