Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है ईद उल अजहा पर्व

सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है ईद उल अजहा पर्व

by Tejas Khabar
सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है ईद उल अजहा पर्व

ईद उल-अजहा की नमाज सकुशल सम्पन्न

औरैया। गुरुवार को जनपद औरैया में ईद उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय के द्वारा हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया व नमाज के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पूर्णरूप से सतर्क एवं मुस्तैद रहकर पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया तथा अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल संपन्न कराया गया।

यह भी देखें : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जरूरी दवा का नियमित सेवन – डॉ राकेश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों को ईद-उल-फितर पर मुबारकबाद देते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ ईद मिलन किया गया । इस प्रकार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई । वही औद्योगिक नगर दिबियापुर और आसपास के क्षेत्र में ईद-उल-जुहा बकरीद का पर्व पूरी शिद्दत के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने नगर की जामा मस्जिद में ईद उल जुहा की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ मांगी।

यह भी देखें : गोवर्धन में मुड़िया पूनो मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

जामा मस्जिद के बाहर दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने ईद-उल-जुहा के पर्व पर लोगों के गले मिलकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस मौके पर शहर काजी अकबर हसन कादरी, जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी मसीद कादरी, प्रिंस खान, जावेद खान, पूर्व प्राचार्य डॉ इफ्तिखार हसन, नाहिद हसन, नायाब खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment