Home देश शिक्षा, संस्कृति, संस्कार व ज्ञान था भारत सोने की चिड़िया कहे जाने का आधार – लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा

शिक्षा, संस्कृति, संस्कार व ज्ञान था भारत सोने की चिड़िया कहे जाने का आधार – लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा

by Tejas Khabar
शिक्षा, संस्कृति, संस्कार व ज्ञान था भारत सोने की चिड़िया कहे जाने का आधार - लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा

सदियों से हम सुनते चले आए हैं कि भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। सोने की चिड़िया से तात्पर्य यह नहीं भारत में सोने की खदान थे। बल्कि यहां के उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान, ज्ञान, संस्कृति, संस्कार व शिक्षा ही हमारे मूलभूत आधार थे। हमारे यहां की संस्कृति विश्व में सबसे अगली कतार में खड़ी रही। हम नेतृत्वकर्ता के रूप में रहे, जिसके चलते भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। बीच में अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई व आक्रांताओं के चलते हमने अपना गौरव खो दिया था। आज पुनः वह गौरव अपनी पुरानी स्थिति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। उपरोक्त बातें जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने नगर के एक प्लाजा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा।
मां वैष्णो देवी यात्रा समिति द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में 11वीं शताब्दी में जहां भारत का हिस्सेदारी एक तिहाई था वही 15वीं शताब्दी में एक चौथाई हो गया। जबकि उसके बाद धीरे-धीरे गिरता गया।

यह भी देखें : इटावा में यमुना पट्टी में आग से हड़कंप

आक्रमणकारियों का राज बड़ा जिन्होंने सबसे पहले हमारे धन, यश वैभव, शैक्षिक प्रतिष्ठान व आस्था के क्षेत्र के ऊपर प्रहार किया आज हम पुनः अपनी पुरानी संस्कृति और विरासत की ओर बढ़ चले हैं। हमें किसी से छीनना नहीं बल्कि हमें अपने बाप दादा का हिस्सा चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है। दुनिया के किसी भी क्षेत्र में युद्ध में लोग आशा भरी निगाहों से हमें देखते हैं, समाधान हमसे चाहिए। इराक या सूडान में जब भारतीय संकट में थे। भारतीय विमान उतरते ही दोनों देश की सेवा युद्ध विराम कर देती थी। दुनिया के किसी भी भूभाग में दैवी आपदा में आज भारत ही मानवता की सेवा के लिए सबसे आगे नजर आता है। शताब्दी का सबसे बड़ा संकट कोरोना में भारत ने वैक्सीन निकली जो केवल 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम लोगों की जान बचाई।

यह भी देखें : इटावा पुलिस ने 25 स्टंटबाज वाहन चालकों से वसूले साढ़े तीन लाख

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है अनेक लोगों ने बलिदान देकर देश के अस्मिता की रक्षा की है। आज पुनः विकसित भारत के लिए पूर्वांचल का योगदान सबसे आगे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दौर बीत गया जब मकान, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी न्यूनतम नागरिक सुविधाओं के लिए भी हमें तरसना पड़ता था। आज हम उस स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां हमारा सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है।
जम्मू कश्मीर पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 4 वर्ष पूर्व मुझे जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी मिली पहले मुझे यह कार्य बहुत चुनौती पूर्ण लगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे यहां जाना पड़ सकता है। लेकिन बाद में जब मैं वहां को जाना व समझा आज समझ में आता है कि वहां का कार्य मऊ और गाजीपुर में कार्य करने से भी ज्यादा आसान है। जिस जम्मू कश्मीर पहले कुछ और कर्म से सुर्खियों में होता था। पड़ोसी के इशारों पर आगजनी, गोलाबारी, सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी, स्कूल बाजार हड़ताल इत्यादि हुआ करते थे।

यह भी देखें : रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की हत्या का खुलासा,तीन गिरफ्तार

पड़ोसी देश के इशारे पर कैलेंडर जारी हुआ करते थे। आज वह जम्मू कश्मीर पूरे दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना पहचाना जाने लगा है। जी-20 की बैठक हुई लोग उत्सुकता से देख रहे थे कि जम्मू कश्मीर में जी-20 की बैठक सफल नहीं हो पाएगी। लेकिन पूरी दुनिया तमसबीन बनकर देखते रह गई। गत 25 मई को जम्मू कश्मीर में लोकसभा का मतदान हुआ। जिन इलाकों में पहले 5 से 7% मतदान होते थे अब वहां 57 से 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिस जम्मू कश्मीर में लोग जाने से घबराते थे अब आप वहां महसूस करेंगे कि वाकई कश्मीर अब स्वर्ग बन चुका है। उन्होंने कहाकि बदलाव कल जम्मू कश्मीर नहीं बल्कि पूरे देश में हो रहा है। 50 करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment