तेजस ख़बर

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न

औरैया। रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक दिबियापुर नगर के औरैया रोड पर स्थित शान्ति पैलेस में हुई,,संगठन के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बृज किशोर तिवारी व विशिष्ट अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील कुमार दुबे ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की|जिसमें रामचन्द्र दीक्षित,अरविन्द त्रिवेदी,कमलेश नारायण द्विवेदी,कृष्ण चन्द्र सावरन,राजेश तिवारी जिला संरक्षक एवं योगेश त्रिपाठी,प्रशान्त मिश्र,रवि तिवारी,धीरज शुक्ल को जिला संयोजक बनाए गए।

यह भी देखें : हाथरस कांड में अपनी नाकामी छिपाना चाहती है यूपी सरकार: अखिलेश

सतीश चन्द्र दुबे जिला महासचिव व गिरजेश मिश्र,निशान्त चतुर्वेदी ,प्रमोद तिवारी ,अंकित रंजन तिवारी, प्रमोद पालीवाल जिला उपाध्यक्ष एवं विवेक दीक्षित (नौली)को पुनः जिला कोषाध्यक्ष एवं विवेक शर्मा को जिला संगठन मन्त्री एवं राघवेन्द्र शुक्ल, योगेन्द्र तिवारी, नागेन्द्र शुक्ल,रानू पाण्डेय ,धनञ्जय दुबे को जिला सचिव बनाया गया इसके अलावा 4 जिला मीडिया प्रभारी बनाया गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही शेष एवं अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की घोषणा होगी। बैठक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन मिश्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी आकाश मिश्र, प्रमोद तिवारी ,प्रशांत त्रिपाठी ,शिव शरण शर्मा ,पीयूष दीक्षित, रमापति तिवारी ,सन्तोष नारायण द्विवेदी, जयप्रकाश तिवारी, बाबूराम तिवारी, गिरजेश मिश्र, मंजुली मिश्र आदि मातृशक्तियों सहित ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहे। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पण्डित गिरीश तिवारी ने की और संचालन प्रदेश सचिव पण्डित बृज किशोर तिवारी ने किया|

Exit mobile version