यूपी में दिख रहा विकास, इसीलिए तो सिर्फ भाजपा पर है जनता को विश्वास_ केशव प्रसाद मौर्य

क़न्नौज

यूपी में दिख रहा विकास, इसीलिए तो सिर्फ भाजपा पर है जनता को विश्वास_ केशव प्रसाद मौर्य

By Tejas Khabar

April 25, 2024

कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने किया नामांकन

कन्नौज। लोकसभा क्षेत्र कन्नौज के वोर्डिंग ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में आयोजित नामांकन जनसभा को उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 7 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ताबड़तोड़ विकास करके प्रदेश की एक नई छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। तभी तो आज जन-जन को सिर्फ मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है। इसीलिए कमल के फूल के बटन को दबाकर मोदी जी की गारंटी को हर गरीब तक पहुंचने में मदद कीजिए।

यह भी देखें : बांदा में महिला ने दो बच्चों संग यमुना में लगायी छलांग

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सुब्रत पाठक रिकॉर्ड मतों से कन्नौज लोकसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं। कमल का फूल खिलने जा रहा है। साइकिल पहले ही पंचर हो गई है। अखिलेश यादव को हराने का मजा अब आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव न आते तब भी समाजवादी पार्टी हारती ही लेकिन वो मजा नहीं आता जो मजा यहां का कार्यकर्ता चाहता था।

यह भी देखें : जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए बूथों का किया निरीक्षण

कन्नौज के इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, कोई भी मैदान में उतर जाए, भाजपा अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कन्नौज सांसद एवं प्रत्याशी सुब्रत पाठक सहित कन्नौज जिले के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के अलावा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ओरिया आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विधूना विधानसभा से प्रत्याशी रही रिया शाक्य,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शुक्ला,अभय सेंगर,जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति, कन्हैया लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।