यमुना तट पर स्थित नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करने की मांग

औरैया

यमुना तट पर स्थित नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करने की मांग

By

July 17, 2022

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की आवश्यक बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से यमुना नदी में बाढ़ आने से पीड़ित लोगों को होने वाली समस्या के संबंध में विचार विमर्श किया गया, जिसके अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर दिवंगत लोगों की अंत्येष्टियां करने में असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा विगत वर्ष 2020-21 में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के दिवंगत लोगों के पार्थिव शरीरों की अंत्येष्टि हेतु यमुना तट पर एक साथ आठ अंत्येष्टियो हेतु पक्का सीमेंटेड अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था जिसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है, जिससे करोना काल व बाढ़ के उपरांत लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा,

यह भी देखें: आंधी पानी से बीस घण्टे ठप्प रही तीस गांवो की बिजली

यमुना नदी में बाढ़ के चलते लोगों ने अपने परिजनों की अंत्येष्टियां यमुना तट मार्ग पर करने हेतु मजबूर रहे, गौरतलब है कि अंत्येष्टि के उपरांत दूसरे दिन नदी में बढ़ते हुए पानी के सैलाब में दिवंगत लोगों की अस्थियां भी बह गई, जिससे पीड़ित परिवार के परिजनों में भारी आक्रोश रहा। अब यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है, जिससे नीचे यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल जलमग्न हो गया हैं, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने जिला व नगर पालिका प्रशासन, औरैया से जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अतिशीघ्र ऊपर स्थित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण कराने की मांग की है, जिससे पीड़ित परिवार को यमुना नदी में बाढ़ के चलते दिवंगत लोगों की अंत्येष्टियां करने में सहूलियत मिलेगी। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील अवस्थी, शशि गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, आनन्द गुप्ता डावर, रानू पोरवाल, संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार हीरु, मोहित अग्रवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट आदि सदस्य मौजूद रहे।

यह भी देखें: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम नामदेव का हुआ जोरदार स्वागत