भोगनीपुर नहर में उतराता मिला युवक का शव

औरैया

भोगनीपुर नहर में उतराता मिला युवक का शव

By

August 27, 2022

अयाना(औरैया)। जिले के अयाना थाना क्षेत्र में टकपुरा नहर पुल में शुक्रवार शाम को एक युवक का शव मवेशियों के साथ उतराता मिला। राहगीरों    की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर की झाल से निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। भोगनीपुर नहर में अयाना थाना क्षेत्र की सीमा टकपुरा पुल की झाल में शुक्रवार शाम को एक युवक का शव आकर फंस गया।

यह भी देखें : औरैया में आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी

नहर से सडांद और बदबू आने पर राहगीरों नहर में देखा तो एक युवक का शव पांच मवेशियों के साथ फंसा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अयाना थाना पुलिस ने शव को निकलवाने की कोशिश की। नहर का बहाव तेज होने की वजह से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव के दाहिने हाथ पर कलावा महज बंधा हुआ था।

यह भी देखें : सेंगर नदी में बहकर आया बालिका का शव

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अयाना थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की वजह से पूरी तरह सड़ चुका है। शव के शरीर पर महज कलावा बंधा हुआ है। शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

यह भी देखें : अब तक की जांच का नतीजा: औरैया में स्कूल प्रबंधक ने पहले बेटे व पत्नी को मौत की नींद सुलाया और फिर खुद को मारी गोली