तेजस ख़बर

यमुना नदी के किनारे मिला हाथ-पांव बंधी महिला का शव

यमुना नदी के किनारे मिला हाथ-पांव बंधी महिला का शव

यमुना नदी के किनारे मिला हाथ-पांव बंधी महिला का शव

अयाना। थाना क्षेत्र के जुहीखा में यमुना नदी के किनारे हाथ-पांव बंधी महिला का शव मिला। क्षेत्रिय लोग जता रहे हत्या कर शव फेंकने का कयास। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। अयाना थाना क्षेत्र के जुहीखा निवासी सत्यपाल(ग्राम चौकीदार) ने बुधवार सुबह यमुना नदी पुल के पास हाथ-पांव बंधी महिला का शव पड़ा देखा। चौकीदार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुल के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर एसआई रजनीश कुमार मौके पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश लेकिन शव शिनाख्त नही हो सकी।

यह भी देखें: कोविड की एहतियाती डोज लगवाने को मेगा कैंप 29 सितंबर को

शव मिलने आधे घंटे बाद सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार भी कोतवाली अजीतमल प्रभारी नीरज यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शव निवाड़ की रस्सी से बंधा हुआ है। शव करीब दो दिन पुराना और पानी मे पड़े रहने की वजह से सड़ने के साथ फूल गया है। जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। शव लाल ब्लाउज, सफेद पजामी पहने है। बांए हाथ पर कलावा बंधा है। शव के हाथ पांव बंधे होने की वजह से ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने का कयास लगा रहे हैं।पुलिस ने शिनाख्त न होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के साथ हर बिंदु पर जांच कर रही है

Exit mobile version