तेजस ख़बर

अपराध निरीक्षक के बेटे को मिला 25 लाख का पैकेज

अपराध निरीक्षक के बेटे को मिला 25 लाख का पैकेज

अपराध निरीक्षक के बेटे को मिला 25 लाख का पैकेज

अयाना। थाना अयाना के अपराध निरीक्षक गंगा सिंह के बेटे नवनीय यादव को सैमसंग कंपनी नोयडा ने से 25 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयनित किया। नवनीत ने ट्रांसलेमएकेडमी मेरठ से 2017 में हाई स्कूल व शांति निकेतन पब्लिक स्कूल आगरा से 2019 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2019 में कानपुर में कोचिंग की। वर्ष 2020 में आईआईटी में चयन हुआ।

यह भी देखें : उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विश्राम सिंह “पप्पू” व अवधेश कुमार सिंह हुए मनोनीत

शुक्रवार को आईआईटी खड़गपुर में हुए साक्षात्कार में सैमसंग कंपनी नोएडा में 25 लाख के सालाना पैकेज पर चयनित किया गया। इसपर अयाना थाना प्रभारी बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ ने अपराध निरीक्षक को बधाइयां दीं। अपराध निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों को उनके रुचि के हिसाब क्षेत्र चयनित करने दिया जाए तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Exit mobile version