Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा कांग्रेसियों ने श्रमदान कर मनाई राजीव गांधी की जयंती, पौधारोपण भी किया

कांग्रेसियों ने श्रमदान कर मनाई राजीव गांधी की जयंती, पौधारोपण भी किया

by
कांग्रेसियों ने श्रमदान कर मनाई राजीव गांधी की जयंती, पौधारोपण भी किया

कांग्रेसियों ने श्रमदान कर मनाई राजीव गांधी की जयंती, पौधारोपण भी किया

इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इटावा पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई। इसके बाद सभी कांग्रेसी जनों ने श्रमदान कर वृक्षारोपण किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा जब दुनिया अपने तौर-तरीकों से तेजी से बदल रही थी उसी समय भारत की सत्ता श्री राजीव गांधी ने संभाली सरकार में आते वक्त ही श्री गांधी के हृदय में मां को खोने का अपार दुख था परंतु इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं पड़ा इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की उपलब्धियां है जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई हैं गांवों को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव जी ने पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला किया

यह भी देखें: फर्जी दरोगा विपिन यादव गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था अच्छी करने के लिए उन्होंने शिक्षा नीति के तहत नवोदय विद्यालय बनाने का निर्णय लिया आज देश में लगभग हर जिले में संचालित हैं भारत में संचार क्रांति के जनक श्री राजीव गांधी की माने जाते हैं देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ए टी एन एल तथा बी एस एन एल की शुरुआत भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई आज मोदी सरकार ने उन्हें भी नेस्तनाबूद कर दिया भारत में कंप्यूटर की शुरुआत का श्रेय राजीव गांधी को जाता है उनका मानना था की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो कंप्यूटर तथा विज्ञान की शिक्षा जरूरी है। विचार गोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से मोहम्मद राशिद खान, संजय तिवारी, आलोक यादव, सतीश नागर ,अनूप परमार, वाचस्पति दुबे, सरवर अली, आसिफ जादरान, चंद शेखर यादव, अंबुज त्रिपाठी ,सत्येंद्र माहेश्वरी ,सुबोध यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखें: इटावा में तिब्बती बाजार के विरोध में उतरे स्थानीय रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी, तिब्बत के नाम पर बेचते हैं पंजाब का माल

You may also like

1 comment

Leave a Comment