आज के ही दिन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया था बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन,महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में हुए थे गिरफ्तार

देश

आज के ही दिन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया था बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन,महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में हुए थे गिरफ्तार

By

June 30, 2022

भारत एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से 1294 में यहूदियों को बाहर निकाला गया।

क्रिस्टोफर श्लेस ने 1868 में टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।

फ्रेडरिक डगलस 1888 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।

सोलबॉन पेरिस में 1894 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई।

दक्षिण अफ्रीका में 1914 में भारतीयों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार हुए गिरफ्तार।

यह भी देखें : आज के ही दिन हुई थी देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, माइकल जैक्सन का हुआ था निधन

जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने 1934 में अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।

वर्ष 1937 में दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 को लंदन में जारी किया गया।

बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन 1938 में पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नजर आया।

भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा 1947 में की गई।

ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी 1948 में इजरायल छोड़ स्वदेश को रवाना हुई।

अमेरिका ने 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।

यह भी देखें : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज जयंती, आज ही के दिन लगा था दुनिया का पहला एटीएम

रवांडा और बुरूंडी देश 1962 में स्वतंत्र हुए।

अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर वुमेन का गठन 1966 में किया गया।

पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।

फ्रांस के तोलूज में 1994 में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत।

हांगकांग से 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वर्ष 2000 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

यह भी देखें : पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की आज जयंती, टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया था

स्पेन में 2005 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई।

ब्राजील ने 2005 में कनफेडरेशन फुटबाल कप जीता।

फुटबाल विश्वकप 2006 में जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।

भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज 2008 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित।

वर्ष 2014 के फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया।