तेजस ख़बर

सुदिति ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने संभाला अनुशासन का दायित्व

सुदिति ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने संभाला अनुशासन का दायित्व

सुदिति ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने संभाला अनुशासन का दायित्व

औरैया। शहर के सुप्रसिद्ध विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी के बच्चों को अनुशासन बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा हाउस बॉयज एवं हाउस गर्ल्स का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम आनंद द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अनुशासन में होते हैं तो उनके चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र के निर्माण के लिए स्वाअनुशासन बहुत जरूरी है। विद्यालय का अनुशासन बनाने मैं शिक्षक और बच्चों का तालमेल होना अति आवश्यक है जब बच्चे स्वता अनुशासन में होते हैं तो शिक्षक के लिए शिक्षा देना बहुत रोचक हो जाता है विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार द्वारा हेड बॉय एवं हेड गर्ल्स का गठन किया गया इसका दायित्व राजवर्धन एवं सलोनी शुक्ला को दिया गया ग्रीन हाउस कैप्टन अमन सिंह एवं फिजा को बनाया गया सुधांशु चौबे और नव्या को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी देखें : धनुष टूटते ही पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा

रेड हाउस के कैप्टन उदित प्रताप सिंह एवं सौम्या को वाइस कैप्टन दिग्विजय सिंह एवं सुहानी सिंह को बनाया गया। येलो हाउस कैप्टन हर्षित एवं यशिका वाइस कैप्टन वंश गुप्ता एवं त्रिशिका सिंह को बनाया गया। ब्लू हाउस कैप्टन मनु एवं प्राची को वाइस कैप्टन इशांत गुप्ता एवं रिया को बनाया गया स्पोर्ट्स कैप्टन देवेंद्र सिंह एवं अनुष्का को बनाया गया डिसीप्लिन इंचार्ज सचिन तिवारी एवं नव्या बाजपेई को बनाया गया। इसके साथ-साथ विद्यालय कीउपप्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार द्वारा बच्चों एवं अध्यापकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई वरिष्ठ अध्यापिका कुसुम दुबे द्वारा बच्चों को बेच पहनाए गए कार्यक्रम का संचालन जयमाला त्रिपाठी एवं बेबी सोनी द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के पीटीआई अजय चौबे ,महेंद्र यादव ,सूरज तिवारी, प्रशांत गुप्ता, देवेश तिवारी ,मतीन खान ,देव शक्ति, चंद्र प्रकाश मिश्रा, गौरव राजावत ,आंचल यादव , आभा त्रिपाठी, पूनम कटियार ,संजीव पांडे एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।

यह भी देखें : सांसद ने वितरित किये अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र

Exit mobile version